फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One villager killed three injured in collision of two bikes on Kasganj Bareilly road

हेलमेट होता तो बच जाती जान: कासगंज में दो बाइकों की टक्कर में एक ग्रामीण की मौत, तीन लोग घायल

Tue, 27 Sep 2022 06:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Sep 2022 06:16 PM IST
सार

कासगंज-बरेली मार्ग पर मंगलवार की सुबह दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। 

विज्ञापन
One villager killed three injured in collision of two bikes on Kasganj Bareilly road
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

सोरोंजी क्षेत्र में कासगंज-बरेली मार्ग पर मंगलवार की सुबह दो बाइकों की टक्कर में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा ग्राम प्रहलादपुर के समीप हुआ। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था। अगर हेलमेट होता तो उसकी जान बच सकती थी।  

विज्ञापन


सड़क हादसे में मौत अमांपुर के सुभाष नगर निवासी महेंद्र सिंह (55) की हुई। वह मंगलवार की सुबह लगभग  9:00 बजे अपने पड़ोसी साहब सिंह के साथ प्रहलादपुर निवासी प्यारे के घर जा रहे थे। जब वह प्रह्लादपुर डिवाइडर से गांव के लिए मुड़े तभी पीछे आ रही बाइक ने उनमें टक्कर मार दी। महेंद्र का सिर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। हादसे में साहब सिंह भी घायल हो गए।  

विज्ञापन

बाइक पर सवार दो लोग भी हुए घायल 

दूसरी बाइक पर सवार नेकराम और ओमपाल निवासी गंगेश्वर कॉलोनी भी घायल हो गए। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने महेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी पर मृतक महेंद्र एवं घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान

कासगंज-बरेली मार्ग पर ग्राम प्रहलादपुर के समीप हुए हादसे में बाइक सवार मृतक महेंद्र सिंह निवासी सुभाष नगर हेलमेट नहीं पहने थे। यदि वह हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे होते तो उनकी जान बच सकती थी। हेलमेट होता तो सिर डिवाइडर से टकराने पर बचाव हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed