{"_id":"614cbfe28ebc3e0ded6932ad","slug":"one-villager-died-of-dengue-8-dengue-patients-found-kasganj-news-agr5088279181","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से एक ग्रामीण की मौत, 8 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से एक ग्रामीण की मौत, 8 नए मरीज मिले
विज्ञापन
कासगंज गंजडुंडवारा के गनेशुपर में डेंगू से मृत जर्रार का फोटो
- फोटो : KASGANJ
कासगंज/गंजडुंडवारा। जनपद में जानलेवा बुखार व डेेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। गंजडुंडवारा के गनेशपुर में एक ग्रामीण की और डेंगू की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में लगाए गए शिविरों में 8 नए डेंगू मरीज मिल गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गनेशपुर निवासी जर्रार हुसैन (45) पुत्र मुजमिल हुसैन को 15 सितंबर को तेज बुखार आया। इसके बाद परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। राहत न मिलने पर 17 सितंबर को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हो गई। उसने बुधवार की देर रात्रि उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिला में बुखार से अब तक 47 मौत हो चुकी हैं। इनमे ंसे 11 मौतें गनेशपुर में हुई है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इस गांव में लगातर टीमों को भेजे जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन विभाग इस गांव के विकराल हो चुके हालातों पर नियंत्रण करने में पूरी तरह से फेल हो रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतवार को कई ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर जांच की। इस दौरान 91 मरीज बुखार पीड़ित मिले। जिससे बुखार पीड़ित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 916 हो गया। इन सभी बुखार पीड़ितों में डेंगू के लक्षण पाए जाने के बाद जांच कराई गई। जांच में 8 मरीज डेंगू की पुष्टि हो गई। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अब तक जिला में 615 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिल चुके हैं, जिनमे ंसे 48 में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जिला अस्पताल पर भर्ती मरीजों मे ंसे दो की हालत बिगड़ने पर उनको अलीगढ़ रेफर किया गया है। अब तक 5 मरीज रेफर हो चुके हैं।