फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One thousand rupees were demanded for NOC of license for firecracker shop and firecrackers for Saheb in Agra

Agra: साहब के लिए पटाखे, एनओसी के लिए एक हजार रुपये, मामला पहुंचा ऊपर; अब होगी जांच

Thu, 09 Nov 2023 08:27 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Nov 2023 08:27 AM IST
सार

आगरा में दिवाली पर पटाखे की दुकान लगाने के लिए लाइसेंस चाहिए तो साहब के लिए पटाखे देने होंगे। साथ ही  एनओसी के एवज में एक हजार रुपये। आरोपी पुलिसकर्मी की शिकायत डीसीपी से की गई है। 

विज्ञापन
One thousand rupees were demanded for NOC of license for firecracker shop and firecrackers for Saheb in Agra
पटाखे की दुकान। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में दिवाली पर पटाखे की दुकान लगाने के लिए लाइसेंस की एनओसी जारी करने के एवज में बाह थाने के एक पुलिसकर्मी द्वारा लिए गए एक हजार रुपये और साहब के लिए पटाखे की मांग किए जाने की शिकायत दुकानदारों ने बुधवार को डीसीपी से की। डीसीपी ने दुकानदारों को अपना नंबर दिया और कहा कि यदि कोई रुपये या पटाखे की मांग करें तो इसकी सूचना इस नंबर पर आप जरूर दें। डीसीपी के इस व्यवहार से दुकानदारों का आत्मविश्वास बढ़ा।

विज्ञापन

दिवाली पर बाह स्थित जरार के मंडी मैदान में पटाखा बाजार लगेगा। बुधवार को पटाखा बाजार के लिए डीसीपी पूर्वी के कार्यालय से 40 लाइसेंस जारी किए गए। लाइसेंस जारी करने के लिए डीसीपी ने थानों से रिपोर्ट मंगाई थी। बुधवार को लाइसेंस लेने पहुंचे दुकानदारों ने डीसीपी से की शिकायत की।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि बाह थाने के एक पुलिसकर्मी ने रिपोर्ट लगाने के एवज में उन सभी से एक-एक हजार रुपये लिए। यह भी आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी ने कहा कि दिवाली पर साहब के लिए पटाखे भी देने होंगे। शिकायत पर डीसीपी ने लाइसेंस धारकों को अपना फोन नंबर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीपी पूर्वी जोन सौमेंद्र मीणा ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। पुलिसकर्मी की पहचान नहीं हुई है। जांच कराई जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed