फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one thousand rupees fine will be charged for open defecation in mainpuri

स्वच्छ भारत मिशन: अब खुले में शौच जाने पर वसूला जाएगा एक हजार रुपये जुर्माना

Fri, 21 Feb 2020 12:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Feb 2020 12:32 AM IST
सार

मैनपुरी में कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को पंचायत राज विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी के साथ शासन से आई टीम से समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए गए। 

विज्ञापन
one thousand rupees fine will be charged for open defecation in mainpuri
मोबाइल शौचालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैठक में मैनपुरी जिले को ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) करने के लिए बैठक में सख्त निर्णय लिए गए। स्पष्ट कहा गया कि खुले में शौच करने वालों पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाए। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि तीन मार्च तक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अपूर्ण कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। उप निदेशक पंचायत अलीगढ़ मंडल सुरेंद्र कुमार सिंह और राज्य सलाहकार तुहिना राय ने जिले में निरीक्षण के दौरान गांवों में शौचालय निर्माण की पाई स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पंचायत सचिव अपनी ग्राम पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पास कर खुले में शौच जाने वालों से एक हजार रुपये जुर्माना वसूलने का काम शुरू कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तो दर्ज होगी एफआईआर

one thousand rupees fine will be charged for open defecation in mainpuri
बैठक में मौजूद अधिकारीगण - फोटो : Amar Ujala
लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को बता दिया जाए कि उनके व्यक्तिगत बैंक खाते में शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन धनराशि भेजी गई है। अगर फिर भी लाभार्थी शौचालय निर्माण नहीं कराता है तो धनराशि वसूली और एफआईआर कराई जाए। 

उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी पंचायत सचिव की है और अगर किसी ग्राम में सफाई कार्य सही नहीं पाया गया तो सचिव और सफाईकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई होगी। उन्होंने साफ कहा कि अगर ग्राम पंचायत के खाते में 31 मार्च के बाद धनराशि अवशेष मिली तो उस सचिव को दंडित किया जाएगा। 

बैठक में राज्य सलाहकार तुहिना राय, जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन, जिला परियोजना प्रबंधक अजय विक्रम, जिला समन्वयक राजकुमार व सभी एडीओ पंचायत और पंचायत सचिव मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed