फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One thousand destitute cattle are roaming on the streets, people are losing their lives every day.

Agra News: एक हजार निराश्रित गोवंश घूम रहे सड़कों पर , हमले में आएं दिन लोगों की जा रही जान

Tue, 05 Sep 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 05 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
One thousand destitute cattle are roaming on the streets, people are losing their lives every day.
कासगंज। सीएम के निर्देशों पर निराश्रित गोवंशों पर पकड़ने के अभियान चलाया गया और उन्हें आश्रय स्थलों पर भेजा गया। लेकिन अभी भी जिले में एक हजार से अधिक निराश्रित गोवंश सड़कों पर घूम रहे है। हालात यह है कि आए दिन किसी न किसी की इनके हमले की वजह से जान जा रही है। कई दुर्घटना का कारण निराश्रित पशु बन चुके हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों पर गौर करें तो गंजडुंडवारा क्षेत्र के मोतीनगर निवासी युवक विकास की सोमवार की रात सांड़ के हमले से बाइक गिरने से मौत हो गई। जबकि एक साथी राजकुमार घायल हो गया। इसी तरह की घटना कासगंज बरेली मार्ग पर भी हुईं। जहां अचानक गोवंश के सामने आ जाने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि सोरोंजी क्षेत्र के ग्राम होडलपुर गांव में सांड़ के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस तरह की कई दुर्घटनाएं सोरों मार्ग पर हुई हैं। वहीं शहर के मालगोदाम चौराहे पर नगला सैय्यद अहरौली के एक वृद्ध को सांड़ ने हमला कर दिया था। सांड़ के हमले में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। बरौना क्षेत्र के किसान महीपाल का कहना है कि क्षेत्र में निराश्रित गोवंश फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं लोग भी हमलों का शिकार हो रहे हैं। यह क्षेत्र की बड़ी समस्या है। वह मुख्यमंत्री के आगमन पर यह समस्या उनके सामने रखना चाहते थे, लेकिन मौका नहीं मिला। गंजडुंडवारा के ग्राम मोतीनगर निवासी युवक विकास भी हमले का शिकार बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed