फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One serious injured referrals delhi of Voilence in Firozabad

उपद्रव में गंभीर घायल दिल्ली रेफर, इलाज के दौरान बताया भगदड़ मची और...

Sun, 22 Dec 2019 02:05 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 22 Dec 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
One serious injured referrals delhi of Voilence in Firozabad
फिरोजाबाद में बवाल के दौरान घायल - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद उपद्रव में चार घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। इसमें से एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती मुकीम की हालत गंभीर होने पर दोपहर में दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। तीन मरीज वार्ड में भर्ती हैं, इनकी हालत में सुधार बताया गया है। तीन मरीज निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं, इनकी हालत भी गंभीर है। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद में उपद्रव में घायल मुकीम के पीठ में गोली पेट को भेदती हुई निकल गई। इसमें किडनी और आंत क्षतिग्रस्त हुई। एसएन में इसका देर रात ऑपरेशन किया गया। शनिवार तक हालत में सुधार न होते देख इसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। अरबाज खान, आमिर खान और इमरान खान सर्जरी विभाग के वार्ड में भर्ती हैं। अरबाज की जांघ, आमिर के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


इमरान के पैर में फ्रैक्चर है। संजय प्लेस स्थित निजी अस्पताल में हारुन, एजाज और शफीक आईसीयू में भर्ती हैं। एजाज की पीठ में गोली लगी है। हारुन की गर्दन को भेदती हुई गोली जबड़े तक पहुंची है। शफीक के सिर में गोली लगी है। तीनों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बोले, भगदड़ मची और हो गए बेहोश
उपद्रव में घायल इमरान का कहना है कि भगदड़ हुई और उसके पैर में चोट लगी और वह बेहोश हो गए। ऐसा ही वाक्या अरबाज ने बताया। कहा कि अचानक पैरों में कुछ आकर लगा, वह समझ नहीं पाया और गिर गया।

बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल में आया। आमिर ने बताया कि साढ़े चार-पांच बजे का मामला है, भीड़ भागी और उसमें चोट लगी और बेहोश हो गया। मुकीम के पिता नासिर खान ने कहा कि अभी बेटे की हालत ठीक नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed