मथुरा: बारूद के अवैध भंडार में विस्फोट, कई मकान ध्वस्त, युवक की मौत, छह लोग घायल
- सुरीर कोतवाली के नजदीक मोहल्ला थोक कलां में जोगेंद्र सिंह का घर है। उसने अपने घर में ही अवैध रूप से भारी मात्रा में बारूद और आतिशबाजी का भंडारण कर रखा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्बा सुरीर में कोतवाली के पीछे मोहल्ला थोक कलां में जोगेंद्र सिंह के बाबा गंगाराम के नाम आतिशबाजी का लाइसेंस था। गंगाराम की मौत के बाद लाइसेंस निरस्त हो गया, लेकिन जोगेंद्र चोरी छिपे आतिशबाजी बनाने का काम कर रहा था। दीपावली के त्योहार को नजदीक देख उसने मकान में ही पटाखे बनाने के लिए बारूद और आतिशबाजी का अवैध भंडारण कर रखा था।
One person died after an explosion took place in a house where items to manufacture crackers were stored. Houses nearby have also been damaged. An FIR will be lodged against the person who had stored the items at his residence: Dr Suresh Kumar, SDM Mathura pic.twitter.com/Nsh1iGzurQ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) September 26, 2020
शुक्रवार रात तकरीबन एक बजे मकान के दूसरे मंजिल पर रखे बारूद और आतिशबाजी में धमाका हो गया। तेज धमाके के साथ दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से आसपास बॉबी जोशी, जवाहर और बृजकिशोर के मकान भी ध्वस्त हो गए। जिनके मलबे में दबने से चीख-पुकार मचने गई।
जेसीबी से हटाया गया मलबा
इस हादसे की सूचना पर एसडीएम और सीओ समेत अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर पुलिस को दिशा निर्देश दिए। एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि आतिशबाजी के भंडारण से विस्फोट हुआ है। इसमें एक युवक की मौत हुई है, जबकि छह घायल हैं। तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये हैं घायल
1.इंद्रवती पत्नी बाबू लाल उम्र करीब 55 वर्ष
2.शिवानी पत्नी जोगेन्द्र उम्र करीब 22 वर्ष
3.बाबी उर्फ सुनील पुत्र असर्फी लाल उम्र करीब 40 वर्ष
4.सबिता पुत्री बाबू लाल उम्र करीब 18 वर्ष
5.महेन्द्र पुत्र राम दास उम्र करीब 48 वर्ष
6.दीपाशू पुत्र महेन्द्र उम्र करीब 13 वर्ष