फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One patient found dengue infected in Durga Colony and two in Soron.

Agra News: दुर्गा काॅलोनी में एक और सोरों में दो मरीज मिले डेंगू संक्रमित

Tue, 29 Oct 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 29 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
One patient found dengue infected in Durga Colony and two in Soron.
कासगंज। जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा। शहर की दुर्गा कॉलोनी में एक तथा सोरों क्षेत्र में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही। इससे मरीजों को दिक्कतें हुई।
विज्ञापन

दुर्गाकॉलोनी निवासी सोनी (21) को बुखार की शिकायत पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। रक्त की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। सोरोंजी के नगला भवूति निवासी अरीबा (17), नगला खंजी निवासी रश्मि (14) को कई दिन से तेज बुखार रहने तथा सिर में दर्द आदि शिकायत रहने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। जांच में दोनों के डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी बंद होने तक 1144 मरीज आए। इनमें 241 मरीज बुखार के शामिल रहे। बुखार पीड़ितों के रक्त की जांच में तीन मरीजों के डेंगू पुष्टि के अलावा दो मरीज टाइफाइड के निकले। 228 मरीजों ने सांस की समस्या बताई। डायिरया के 46 मरीज आए। इसके अलावा सर्दी, खांसी सहित अन्य बीमारियों के मरीज पहुंचे। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि तीन मरीज डेंगू के व दो मरीज टाइफाइड के निकले। मौसम में बदलाव से सांस के मरीजों की संख्या भी लगातार आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed