{"_id":"597b63c94f1c1ba87d8b45fc","slug":"one-more-case-of-swine-flu-found-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू का एक और केस मिला, फिरोजाबाद के बच्चे में पुष्टि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू का एक और केस मिला, फिरोजाबाद के बच्चे में पुष्टि
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 28 Jul 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के डेढ़ साल के बच्चे में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसे एसएन मेडिकल कालेज के इमरजेंसी में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक ने बताया कि इलाज के बाद हालत में काफी सुधार है।
बाल रोग विभाग की ओपीडी में 25 जुलाई को परिवारीजन लेकर आए। लक्षण देखने के बाद चिकित्सकों ने इसकी जांच एसएन के माइक्रोबायलॉजी विभाग में कराई। यहां वायरोलॉजी लैब की रिपोर्ट में बच्चे के इन्फ्लुएंजा ए एच1एन1 की पुष्टि हुई।
इसको गुरुवार को इमरजेंसी स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। बाल रोग विभाग के आइसोलेशन वार्ड प्रभारी डा. एसपी सिंह ने बताया कि बच्चे को टैमीफ्लू देकर इलाज शुरू कर दिया है। बच्चे की हालत बेहतर है। किसी भी तरह की घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
वहीं संक्रामक रोग निदेशक ने सीएमओ से जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की रिपोर्ट तलब की है। दरअसल, एसएन के माइक्रोबायलॉजी लैब से शासन को भेजी रिपोर्ट में एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग से भेजी रिपोर्ट में मरीजों की संख्या शून्य बताई है। सीएमओ डा. शेर सिंह ने बताया कि मरीज की फीडिंग नहीं हो पाई थी, नए सिरे से सूची भेजी जाएगी।

घबराएं नहीं बरते सावधानी
Swine Flu
स्वाइन फ्लू से भयभीत होने की जरूरत नहीं। इसका पूरा इलाज है। एसएन मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में इसके विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तैनात है। बच्चों के लिए इमरजेंसी और अन्य मरीजों के लिए सर्जरी की नई इमारत और जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बना हुआ है। सीएमओ डा. शेर सिंह का कहना है कि दवा और किट का पर्याप्त इंतजाम है। जांच के साथ इलाज के लिए टास्क फोर्स बनी हुई है।
ये हैं लक्षण
swine flu
बुखार-खांसी के साथ छींक आना, नाक से पानी बहना
गले में दर्द, सांस लेने में तकलीफ होना
बदन दर्द, जोड़ में सूजन आना
आंखों में संक्रमण, उल्टी-दस्त होना
संक्रमित मरीज के संपर्क से बचें
छींकते वक्त मुंह पर रुमाल लगाएं
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें
गले में दर्द, सांस लेने में तकलीफ होना
बदन दर्द, जोड़ में सूजन आना
आंखों में संक्रमण, उल्टी-दस्त होना
इनका रखें ख्याल
संक्रमित मरीज के संपर्क से बचें
छींकते वक्त मुंह पर रुमाल लगाएं
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें