फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One Man Dead After Electric Current During Remove Hoarding

कासगंज: आचार संहिता लगने के बाद होर्डिंग उतार रहे दो युवकों को लगा करंट, एक की मौत, साथी को बचाने में गंवा दी जान

Sun, 09 Jan 2022 12:24 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 09 Jan 2022 12:24 PM IST
सार

कासगंज में होर्डिंग उतार रहे दो युवक करंट की चपेट में आ गए, एक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर है। परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई है।

विज्ञापन
One Man Dead After Electric Current During Remove Hoarding
demo pic

विस्तार

कासगंज-सोरों रोड पर कलक्ट्रेट के बाहर होर्डिंग उतार रहे दो युवक करंट की चपेट में आ गए। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा झुलस गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक सीतापुर जिले के महमदाबाद के रहने वाले हैं। बताया गया है कि युवक एक कार्यदायी संस्था के अधीन थे जो आचार संहिता लागू होने के बाद होर्डिंग उतार रहे थे। होर्डिंग की एंगल समीप से गुजर रहे बिजली के तारों से छू गई और लोहे की एंगल में करंट दौड़ गया। सूचना विभाग ने विभागीय उच्चाधिकारियों व परिजनों को घटना की जानकारी दी। देर रात परिजन भी कासगंज पहुंचे।
विज्ञापन

महमदाबाद निवासी रोहित और उमेश एक संस्था के अधीन काम के लिए कासगंज में आए थे। बताया गया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सूचना विभाग लखनऊ की ओर से नामित एक संस्था ने सरकारी योजनाओं के बैनर होर्डिंग हटाने का काम शुरू किया। शनिवार देर शाम लगभग सात बजे दोनों युवक सोरों रोड स्थित कलक्ट्रेट के बाहर सरकारी योजनाओं की जानकारी देते लगे बैनर होर्डिंग हटा रहे थे। जिस स्थान पर होर्डिंग लगे थे वहां बिजली के तार भी गुजर रहे थे। होर्डिंग उतारते समय लोहे की एंगल किसी तरह समीप से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तारों से जा टकराई। जिससे रोहित को करंट लगा। उसकी छटपटाहट देख उमेश ने बचाने की कोशिश की और उमेश भी करंट की चपेट में आ गया। झटका लगने से दोनों ही दूर जा गिरे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उमेश की मौत हो गई, जबकि रोहित की हालत गंभीर बनी हुई है। उमेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इधर अपर जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी है।
विज्ञापन

साथी के लिए गंवा दी जान 
यह घटना दिल को झकझोरने वाली है। जब रोहित करंट लगने से छटपटा रहा था तो उसके साथी उमेश ने उसे बचाने की कोशिश की। रोहित की जान तो बच गई, लेकिन उमेश की जान चली गई। लोग इस बात की चर्चा कर रहे थे कि साथी हो तो ऐसा कि अपनी जान की बाजी लगाकर साथी की जान बचा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो क्या नहीं लिया गया था शट डाउन
बैनर होर्डिंग हटाने के लिए देर शाम बिजली विभाग से शट डाउन लिया गया था। कई फीडर बंद किए गए थे। बिजली आपूर्ति न होने पर जब बिजली विभाग के अफसरों से देर शाम जानकारी की गई तो उनका एक ही जवाब था कि होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। इसलिए शटडाउन है, लेकिन यहां सवाल उठ रहा है कि कलक्ट्रेट के समीप से गुजर रही विद्युत लाइन में करंट कैसे दौड़ा, क्या बिना शट डाउन के ही होर्डिंग हटाने का काम चल रहा था।

दो युवक होर्डिंग हटा रहे थे और उनको करंट लग गया। जिससे एक की मौत हो गई और एक झुलस गया। सूचना उच्चाधिकारियों व परिजनों को दे दी- नीतू कनौजिया, अपर जिला सूचना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed