फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One lane closed for repair work on the highway

Agra News: हाईवे पर मरम्मत कार्य के लिए एक लेन की गई बंद

Sun, 23 Apr 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
One lane closed for repair work on the highway
भोगांव।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे-34 पर भोगांव क्षेत्र में ओवरब्रिज की एप्रोच रोड को दोबारा बनाने का काम शुरू हो गया है। मरम्मत कार्य के लिए शनिवार को हाईवे की एक लेन बंद करा दी गई। वहीं रविवार से दोनों लेन बंद हो जाएंगी। इसके बाद रूट भी डायवर्ट कर दिया जाएगा।

भोगांव क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 का निर्माण कार्य दिसंबर में पूर्ण किया गया था। इसके बाद जनवरी 2023 में माइल स्चटोर 278 के पास बने रेल ओवरब्रिज की एप्रोच रोड में दरार आ गई थी। जानकारी होते ही कार्यदायी संस्था एपको नव कल्याण एक्सप्रेस-वे प्राइवेट लिमिटेड ने इसकी मरम्मत करा दी थी। इसके बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से एक टीम इसी सप्ताह मरम्मत कार्य निरीक्षण करने आई थी। टीम ने दोबारा निर्माण कराने के आदेश दिए थे। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने काम शुरू कर दिया है। शनिवार को हाईवे पर एक लेन बंद कर पैनल हटाने का काम किया गया। दिन भर पैनल हटाने के साथ ही सड़क की भी खोदाई की गई।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था के अभियंता सोहन सिंह और एसके सिंह ने बताया कि सिक्स लेने ओवरब्रिज का आधा हिस्सा रविवार से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसके लगभग 80 मीटर रोड का निर्माण दोबारा कराया जाएगा। ऐसे में रविवार से एक तरफ ही रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को डायवर्जन बोर्ड आदि लगा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गार्ड की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed