फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One lakh voters received notices, 60 thousand reached for hearing

Agra News: एक लाख मतदाताओं को मिले नोटिस, सुनवाई के लिए पहुंचे 60 हजार

Sat, 24 Jan 2026 03:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
One lakh voters received notices, 60 thousand reached for hearing
आगरा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण में शुक्रवार तक करीब एक लाख मतदाताओं को नोटिस मिल चुके हैं। करीब 60 हजार मतदाताओं की नोटिस के जवाब में सुनवाई शुरू हो गई है। जिले में करीब 3.25 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजे जाएंगे। इनका रिकाॅर्ड वर्ष 2003 की सूची से मेल नहीं खा रहा।
विज्ञापन

मतदाता सूचियों का एसआईआर का पहला चरण खत्म हो चुका है। 36 लाख 71 मतदाताओं में करीब 8.36 लाख मतदाताओं के सूची से नाम कट गए हैं। 3.25 लाख मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है। जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई है उन मतदाताओं को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस के जवाव में आयोग से निर्धारित 13 प्रकार के दस्तावेज में कोई दो प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना अनिवार्य है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि 3.25 लाख में करीब एक लाख मतदाताओं को नोटिस जारी हुए हैं। 60 हजार मतदाताओं की नोटिस के जवाब में सुनवाई चल रही है। 27 फरवरी तक नोटिस का जवाब देना होगा। उधर, 6 जनवरी से शुक्रवार तक करीब 23 हजार फॉर्म-6 भरे गए हैं। फॉर्म-6 सूची में नाम दर्ज कराने के लिए भरा जाता है। इसके अलावा करीब 27 हजार मतदाताओं ने फॉर्म 8 और 870 मतदाताओं ने फॉर्म-7 भरकर जमा कराए हैं।
विज्ञापन



दस्तावेज पूर्ण तो नहीं होना पड़ेगा पेश
- जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद बंगारी ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग ने नोटिस के जवाब में मतदाताओं को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत पेशी से छूट प्रदान की है। यह सिर्फ ऐसे मतदाताओं के लिए होगी। जिनके पास दस्तावेज पूर्ण हैं। कोई भी सरकारी पहचान पत्र, पासपोर्ट, जन्म या निवास प्रमाण पत्र, पेंशन पहचानपत्र सहित 13 प्रकार के विकल्प आयोग ने दस्तावेज के रूप में मतदाताओं के लिए रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed