फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One lakh subsidy will be given on buying electric vehicle

Agra News: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगी एक लाख की सब्सिडी

Sun, 19 Mar 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
One lakh subsidy will be given on buying electric vehicle
कासगंज। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी है। ऐसे वाहनों पर रोड टैक्स एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क तो माफ होगा ही साथ ही सरकार खरीदार को सब्सिडी भी देगी। एक लाख रुपये तक सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदूषण के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए प्रदेश सरकार का पूरा जोर इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को बढ़ाना है। इसके लिए सरकार ने वाहन खरीदरों को राहत देने की योजना बनाई है, लेंकिन यह लाभ प्रदेश के स्थित किसी वाहन डीलर के यहां से खरीदने एवं पंजीयन कराने पर दिया जाएगा। अन्य राज्यों से वाहन क्रय कर प्रदेश में पंजीयन कराने पर लाभ नहीं दिया जाएगा। 13 अक्तूबर 25 तक वाहन खरीदने पर ही दिया जाएगा। वाहन के पंजीयन एवं रोड टैक्स पर शत प्रतिशत छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

वाहन को पहले आओ पहले पाओ के तहत सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इलेक्ट्रिक वाहनों के फैक्ट्री मूल्य पर 15 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। इसमें पहले दो लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर 5000 रुपये प्रति वाहन, पहले 50000 इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहनों पर अधिकतम 12000 रुपये तक, और पहले 25,000 इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों के लिए प्रति वाहन पर एक लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली 400 बसों पर प्रति ई-बस 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही अधिकतम 1000 ई गुड्स कैरियर्स को प्रति वाहन 100,000 तक ई-गुड्स कैरियर्स की खरीद के लिए फैक्ट्री मूल्य पर 10 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी।
सब्सिडी की सहायता राशि एक व्यक्ति को किसी भी वर्ग के वाहन की खरीद पर एकबार ही दी जाएगी।
-राजेश राजपूत, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed