फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one lakh people applied for PF during the Corona crisis in agra

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: कोरोना काल में 92,900 लोगों को मिला पीएफ का सहारा

Mon, 01 Feb 2021 12:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Feb 2021 12:12 PM IST
सार

  • कोरोना काल रोजगार गंवा चुके और अन्य मुसीबत झेलने वाले लोगों के लिए भविष्य निधि (पीएफ) मददगार साबित हुई। 

विज्ञापन
one lakh people applied for PF during the Corona crisis in agra
ईपीएफ

विस्तार

आगरा में मार्च से जनवरी के बीच 11 महीनों में 1,35,235 लोगों ने मुश्किल वक्त में भविष्य निधि निकालने के लिए आवेदन किया, इनमें से 92,900 दावों को निस्तारित किया गया। 2019-20 में केवल 42 हजार लोगों ने आवेदन किए थे। बीते साल के मुकाबले दोगुने से ज्यादा लोगों ने भविष्य निधि की निकासी की। 

विज्ञापन


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कोरोना संक्रमण काल में अपने सदस्यों को इन 11 महीने में 231 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। मार्च से जनवरी के बीच आगरा क्षेत्र में 1,35,235 सदस्यों ने भविष्य निधि निकालने के लिए दावे पेश किए। इनमें से कोविड के लिए 22,357 आवेदन शामिल हैं। 
विज्ञापन


1,35,235 दावों में से 92,900 निस्तारित कर उनके बैंक खातों में निधि का भुगतान किया गया। 40,416 आवेदन छोटी-मोटी गलतियों की वजह से निरस्त हो गए। बाकी 1919 आवेदनों पर अभी कार्यवाही चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से निपटाए दावे 
भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय आयुक्त आरके पाल ने कहा कि हमने कोरोना संक्रमण काल में तेजी से दावे निपटाए। बीते साल से तीन गुना ज्यादा सदस्यों ने अब तक भविष्य निधि निकालने के लिए दावे किए थे, जिनमें से ज्यादातर को हमने सात दिन में ही खातों में भेज दिया। ऑनलाइन सुनवाई भी की, जिससे सदस्यों की मुश्किलों को दूर किया। छोटी रकम निकालने वाले सदस्यों की ज्यादा संख्या रही। 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने अंशधारक सदस्यों को कोविड-19 से लड़ने व उन्हें आर्थिक मदद देने को नया प्रावधान लाया था, जिसके तहत आगरा क्षेत्र में 29,371 दावे प्राप्त हुए। इनमें से 22,357 सदस्यों को 39.88 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। ईपीएफओ, क्षेत्रीय आयुक्त आरके पाल ने बताया कि नए प्रावधान के तहत निधि सदस्य के खाते की 75 फीसद राशि या तीन माह का वेतन, दोनों में जो कम हो, के आधार पर भुगतान किया गया।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने सात दिन के अंदर 70 फीसदी से ज्यादा दावे निपटा दिए। दावा करने के तीन दिनों के अंदर 36,191 खातों में भविष्य निधि की रकम पहुंच गई। आवेदनों के निस्तारण में काफी तेजी दिखाई गई। खामियों वाले आवेदनों को भी 8 से 20 दिन के अंदर निस्तारित कर दिया गया। कुल 92,900 पीएफ एकाउंट धारकों को उनकी निधि का भुगतान किया जा चुका है।

- आवेदन में चेक करें कि यूएएन नंबर सही हो। 
- खाते का नंबर व बैंक शाखा का आईएफएससी कोड सही हो। कोड गलत होने से पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाएगा।
- जितनी रकम मांगी गई है, उतनी पीएफ खाते में हो।
- मकान निर्माण, जीर्णोद्धार के लिए एक-एक, शादी के लिए दो बार जबकि बीमारी के लिए निकासी की कोई सीमा नहीं है। 
- कोविड-19 के लिए सबसे ज्यादा 75 फीसदी तक पैसा निकाल सकते हैं।
(जैसा सहायक आयुक्त रवींद्र कुमार ने बताया) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed