फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One lakh jewelery and cash theft by breaking the locks of the house

मकान के ताले तोड़ एक लाख के जेवर नकदी चोरी

Fri, 10 Jun 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
One lakh jewelery and cash theft by breaking the locks of the house
फोटो:- 28
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़ एक लाख के जेवर-नकदी चोरी
-मोहल्ला मिरकिचिया में हुई वारदात, बेवर थाना में दी गई तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बेवर। थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिरकिचिया में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ दिए। चोर घर से करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिरकिचिया निवासी शीतला देवी के पति राजेश कुमार की मृत्यु हो चुकी है। बृहस्पतिवार की शाम वह भोगांव रिश्तेदारी में शादी समारेाह में शामिल होने के लिए गईं थीं। देर रात किसी समय दो चोर मकान के अंदर ताला तोड़ कर घुस गए और अलमारी व बक्सों में रखे जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। जानकारी होने के बाद शीतला देवी घर वापस लौटीं, उन्होंने बताया कि चोर 40 हजार की नकदी सहित करीब एक लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed