फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One lakh fine for burning coal in Petha factory in agra

पेठा कारखाने की भट्ठी में जलता मिला कोयला, नगर निगम ने वसूला एक लाख का जुर्माना

Fri, 27 Sep 2019 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
One lakh fine for burning coal in Petha factory in agra
पेठा फैक्टरी की भट्ठी में जलता मिला कोयला - फोटो : अमर उजाला
आगरा के नूरी दरवाजे की जगह पेठा बनाने वालों ने राजा की मंडी की गलियों में अपना नया ठिकाना बनाया है। इसका खुलासा तब हुआ जब नगर निगम की टीम अवैध रूप से चल रहे तबेलों को हटाने के लिए गली रंगरेजान पहुंची। 
विज्ञापन


यहां नगर निगम की प्रवर्तन टीम को पेठा कारखाने में भट्ठी में कोयला जलता हुआ मिला। एनजीटी के आदेश पर पेठा कारखाना संचालक राहुल कुमार से एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया और भट्ठी नष्ट कराई गई। 
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने रामनगर पुलिया, किदवई पार्क, शाहगंज, काजीपाड़ा में दस अवैध तबेलों पर कार्रवाई की और उनसे 59,250 रुपये जुर्माना वसूला गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश शर्मा और एसएफआई योगेंद्र कुमार ने तबेलों से पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरा में रुकवाया अवैध निर्माण

सिकंदरा में प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल एके सिंह (रिटायर्ड) ने अमीन भीकम पाल सिंह और विजय शर्मा के साथ नगर निगम की जमीन पर किए जा रहे अवैध निर्माण को रुकवाया। सेंट मैरी स्कूल के पास सड़क किनारे किए जा रहे अवैध निर्माण को उखड़वाया गया। इसके बाद टीम ने खंदारी चौराहे पर सब्जी और फलों के ठेल हटवाए।

चोरी छिपे पेठे के कारखानों में कोयले का इस्तेमाल करने पर एनजीटी के आदेश से जुर्माना लगाया गया है। नूरी दरवाजे की जगह अन्य गलियों में पेठे के कारखाने अवैध रूप से चलाए जा रहे हैं, जिन पर लगातार कार्रवाई होगी’- अनुपम शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, आगरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed