फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One killed, three injured in two cars collided on Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भिड़ंत में युवक की मौत, महिला समेत तीन घायल

Sat, 21 Jul 2018 11:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मांट (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मांट (मथुरा) Updated Sat, 21 Jul 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in two cars collided on Yamuna Expressway
फाइल फोटो
मथुरा के बलदेव क्षेत्र में शनिवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कार आपस में भिड़ गईं। इसमें कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा माइल स्टोन 132 के पास हुआ।
 
यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की तरफ जा रही टाटा एस्कॉर्ट कार में पीछे से तेज गति में आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन

घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती

हादसे में टाटा एस्कॉर्ट कार सवार अंकुर बख्शी की मौत हो गई। जबकि महिला शिल्पी खुराना घायल हो गई। वहीं दूसरी कार में सवार गंगाराम और मनोज निवासी मथुरा घायल हो गए। 

टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस आगरा के प्राइवेट अस्पताल रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन की मदद से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed