{"_id":"608462ae8ebc3e0a8a524ffc","slug":"one-killed-in-accidents-mother-and-son-injured-agra-news-agr4896977132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में एक की मौत, मां-बेटे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में एक की मौत, मां-बेटे घायल
विज्ञापन
सिरसागंज क्षेत्र में हुए हादसे के दौरान सड़क पर बैठे घायल
- फोटो : FIROZABAD
सिरसागंज/मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। गांव सराय मुरलीधर के समीप एक ऑटो असंतुलित होकर मार्ग किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हुए। इधर, मक्खनपुर थाना क्षेत्र में बिल्टीगढ़ चौराहा के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव सराय मुरलीधर के समीप एक ऑटो असंतुलित होकर हाईवे किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया। हादसा होते ही ऑटो में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर ऑटो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।
इस दौरान रामशंकर निवासी भैसाया थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ऑटो चालक मोहन कुमार, विक्रम सिंह, पुष्पेंद्र, भावना, थान सिंह को अस्पताल भेजकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर रामशंकर के परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
इधर, मक्खनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिल्टीगढ़ चौराहा के समीप हाईवे पार करते समय कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे सुनीता देवी पत्नी राजेंद्र निवासी पुरालौधी व अंकित पुत्र राजेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मक्खनपुर पुलिस ने घायल मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया।