फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one died in road accident due to fog in etah

एटा: घने कोहरे के कारण दो वाहनों की टक्कर, कैंटर चालक की मौत, क्लीनर घायल

Tue, 12 Jan 2021 05:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Jan 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident due to fog in etah
क्षतिग्रस्त कैंटर - फोटो : अमर उजाला

एटा जिले में मंगलवार की सुबह घने कोहरे के कारण कंटेनर और कैंटर की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर में चालक का शव फंस गया, जिसे पुलिस करीब तीन घंटे में निकाल पाई। उधर, हादसे के बाद कंटेनर चालक और क्लीनर फरार हो गए। 

विज्ञापन

 
थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव सुन्ना के पास मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे दिल्ली की ओर से आ रहे कंटेनर और एटा से जा रहे कैंटर की टक्कर हो गई। इससे कैंटर चालक मुश्ताक खां (42) पुत्र शाहबुद्दीन निवासी प्रवीन नगर थाना देहली गेट, जिला अलीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। क्लीनर असलम पुत्र आलम निवासी अलीपुर अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। इसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
दोनों वाहनों की बीच भीषण हादसा होने के चलते चालक स्टेरिंग से बुरी तरह फंस गया। चालक के शव को निकालने के लिए पुलिस को क्रेन बुलानी पड़ी, क्रेन से कैंटर की चिपकी हुई बॉडी को सीधा करने में करीब तीन घंटे का समय लग गया। इसके बाद पुलिस ने शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं कंटेनर का चालक और क्लीनर हादसे के बाद मौके पर ही वाहन छोड़कर भाग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हादसे में मृतक चालक के परिजन देर शाम तक जिला अस्पताल नहीं पहुंच सके। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया है कि घने कोहरे के कारण दोनों वाहनों में भिडंत हुई है, चालक का शव क्रेन की मद्द से काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। शव मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों के आने का इंतजार है, जबकि घायल क्लीनर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed