फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one devotees dies 30 injured as cantor overturned in tundla firozabad

फिरोजाबाद में सड़क हादसा: वैष्णो धाम मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कैंटर पलटा, एक की मौत, 30 घायल

Mon, 04 Apr 2022 07:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Apr 2022 07:31 PM IST
सार

फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में सोमवार को हादसा हो गया। यहां वैष्णो धाम मंदिर से नेजा चढ़ाकर जा रहे श्रद्धालुओं का कैंटर गांव नगला हरिश्चंद्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 30 घायल हो गए।

विज्ञापन
one devotees dies 30 injured as cantor overturned in tundla firozabad
सड़क किनारे पलटा पड़ा कैंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में पुराने बाईपास पर माता वैष्णोधाम मंदिर से नेजा चढ़ाकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक महिला, पुरुष व बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


हादसा सोमवार शाम करीब चार बजे हुआ। एटा के गांव नगला गड़रिया थाना सकरौली निवासी श्रद्धालु कैंटर में सवार होकर टूंडला के उसायनी स्थित माता वैष्णोदेवी मंदिर पर नेजा चढ़ाने के लिए आए थे। शाम चार बजे करीब सभी वापस घर जा रहे थे। 

विज्ञापन

पुराने बाईपास के समीप हुआ हादसा

श्रद्धालुओं से भरा कैंटर गाड़ी पुराने बाईपास पर नगला हरिश्चंद्र मोड़ पर पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। कई महिलाएं, पुरुष व बच्चे कैंटर के नीचे दब गए। चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को निकाला। पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में सुशील कुमार निवासी नगला गड़रिया की मौत हो गई। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया हादसे में घायल सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक श्रद्धालु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

 

ये श्रद्धालु हुए घायल

पिंकी (28) पत्नी पुष्पेन्द्र
सुमन (32) पत्नी वीरेन्द्र सिंह
नेहा (22) पुत्री सुनील कुमार
विजेन्द्र सिंह (22) पुत्र प्रमोद कुमार
सरोज (30) पत्नी ओमवीर
जीतेश (15) पुत्री बिंदेश
रामकेश (35) 
धारा (35) पत्नी विजय निवासी बरहन, आगरा
पुष्पा (50) पत्नी रमेश भाटी
सरिता (13) पुत्री रतन सिंह
सृष्टि (08) पुत्री ब्रजेश कुमार
प्रेमादेवी (60) पत्नी प्रमोद कुमार
दिलीप (13) पुत्र बनवारी
तनु (12) पुत्र बादाम सिंह
अरुण (15) पुत्र बनवारीलाल
अंशुल (18) पुत्र रघुनाथ
रजनेश (60) पत्नी अनवर सिंह फौजी
प्रवेश (32) पत्नी विनीत यादव
छोटी (65) पत्नी प्रमोद कुमार
सोमवती (65) पत्नीदेवी सिंह
गिरीश (35) पुत्र बादाम सिंह
सर्वेश (40) पुत्र किशन स्वरूप निवासी बरहन आगरा
कुसुमादेवी (55) पत्नी गिरेन्द निवासी खांडा, बरहन आगरा
द्रोपा (45) पत्नी कप्तान सिंह
प्रवेश (35) पत्नी विनीत
पिंकी (14) पुत्री किशन स्वरूप
(सजीता) पुत्री किशन स्वरूप 

नेजा हाईटेंशन तार से छुआ, सात लोग झुलसे 

थाना रसूलपुर के मोहल्ला सतीनगर निवासी हरिओम के घर पर मां वैष्णोदेवी धाम उसायनी में नेजा चढ़ाए जाने की तैयारी चल रही थी। घर पर प्रसाद तैयार कराने में लोग जुटे थे, वहीं बाहर नेजा सजाने में लोग लगे थे। नेजा को सजाने के बाद जैसे ही उत्साहित युवाओं ने उसे ऊपर की ओर उठाया तो वहां ऊपर से निकल रहे हाइटेंशन तारों से नेजा छू गया। इस कारण नेजा को पकड़ने वाले सात लोग झुलस गए। 

झुलसे लोगों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल स्थित सरकारी ट्रामा सेंटर ले जाया गया। झुलसने वालों में मुख्यरूप से सियादेवी (50) पत्नी हरिओम, रोहित (22), सचिन (32), जुगल किशोर (30), हरिओम (22)  व रजनी (32) शामिल हैं। इधर, हादसे की जानकारी होते ही उनके रिश्तेदार तथा मोहल्ले के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed