फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one death and 40 new case of covid 19 reported in agra

आगरा में कोरोना: एक और मरीज ने तोड़ा दम, 40 लोग और संक्रमित मिले

Fri, 23 Oct 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Oct 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
one death and 40 new case of covid 19 reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

आगरा में दयालबाग निवासी 75 वर्षीय हृदय मरीज की कोरोना संक्रमित होने के बाद गुरुवार को मौत हो गई। इसके साथ संक्रमित मृतकों की संख्या 140 हो गई है। वहीं, 40 नए मरीज और मिले हैं। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 6899 पहुंच गया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि 75 वर्षीय बुजुर्ग को बुखार, खांसी और सांस लेने की तकलीफ होने पर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया। वह दस साल से ह्दय रोग से पीड़ित थे। जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद फेफड़ों ने काम बंद कर दिया।गुरुवार को अचानक श्वसन तंत्र फेल होने से मरीज की मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन



जिले में अब तक 140 मरीजों की मौत हो चुकी है। 40 नए मरीज और मिलने से संक्रमितों की संख्या अब 6899 हो गई है। संक्रमित होने के बाद उपचार से 6312 मरीज ठीक हो चुके हैं। 446 मरीज उपचाराधीन हैं। जिले में 2.46 लाख से ज्यादा लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित 


अयोध्या कुंज के रहने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्यों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें 65 और 74 वर्ष के बुजुर्ग, 49 वर्ष की महिला मरीज शामिल हैं। सीएमओ कंपाउंड में रहने वाली 75 वर्ष की महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

अंसल टाउन की रहने वाली तीन वर्ष की बालिका भी संक्रमित हुई है। शाहगंज निवासी 28 वर्ष के मरीज की ऑपरेशन से पहले जांच कराई तो कोरोना की पुष्टि हुई। दयालबाग क्षेत्र में चार लोग संक्रमित मिले हैं। 

कीठम स्थित आश्रम में 11 में कोरोना की पुष्टि

रुनकता के कीठम स्थित आश्रम में बृहस्पतिवार को 11 में कोरोना की पुष्टि हुई। इसमें 62 वर्ष के दो पुरुष, 68, 64, 60 वर्ष, 30 वर्ष व 20 वर्ष की महिलाएं व युवतियां, 45, 40, 37 व 30 वर्ष के पुरुष में कोरोना की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed