{"_id":"6016f7218ebc3e08ae01358d","slug":"one-dead-and-three-injured-in-road-accident-kasganj-news-agr478738654","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, मासूम की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, मासूम की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गोरहा बाईपास रोड पर नौगवां गांव के निकट ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इसमें मासूम की मौत हो गई जबकि अन्य तीन बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
बाइक सवार मिथुन निवासी जवां अलीगढ़ सोरों क्षेत्र के गांव कादरवाड़ी अपनी ससुराल जा रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी प्रेमलता पुत्री कृष्टा एवं पुत्र आदित्य (1) बाइक पर सवार थे। जब वह नौगवां गांव के निकट पहुंचे तभी सोरों की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे सभी गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। हादसा स्थल पर पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मासूम आदित्य मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक मासूम का शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने ब ाया कि घायल पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कराया जाएगा। मासूम का पोस्टमार्टम कराया गया है।