{"_id":"677eddb729431c58bd0fcc03","slug":"one-crore-rupees-received-for-the-development-of-pilgrimage-city-kasganj-news-c-175-1-mt11003-126177-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तीर्थनगरी के विकास के लिए मिला एक करोड़ रुपया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तीर्थनगरी के विकास के लिए मिला एक करोड़ रुपया
Thu, 09 Jan 2025 01:53 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत तीर्थनगरी के विकास के लिए शासन से एक करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। इस धनराशि से हरि की पौड़ी किनारे घाटों पर आरसीसी शेड डालने, मुख्य बाजार चंदन चौक व रेलवे रोड पर आरसीसी सड़क बनाने, गंगाजी किनारे हाई मास्ट लाइट टॉवर लगाने और तीर्थनगरी में लाइटिंग का कार्य कराया जाएगा।
पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि 20 लाख रुपये की लागत से हरि की पौड़ी किनारे लाल घाट व मानस मंदिर के सामने आरती वाले घाट पर आरसीसी के शेड बनवाए जाएंगे। हरि की पौड़ी को रोशनी से जगमग करने के लिए शंकरजी पुल पर हाईमास्ट लाइट टॉवर लगाया जाएगा। तीर्थनगरी के मुख्य बाजार में नई लाइटें लगाई जाएंगी। चंदन चौक में 45 लाख रुपए से भारत किशोर दुबे के घर से अनाज मंडी चौराहे तक आरसीसी सडक़ का निर्माण कराया जाएगा। रेलवे रोड पर प्रमोद के घर से रेलवे स्टेशन तक 16 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के लिए शीघ्र ही नगर पालिका टेंडर जारी कर निर्माण प्रक्रिया शुरू करेगी।
- तीर्थनगरी में विकास कार्य कराए जाने को लेकर पालिका गंभीर है। हरि की पौड़ी किनारे सौंदर्यीकरण के तहत लाल घाट व आरती वाले घाट पर आरसीसी शेड डालने, मुख्य बाजार में आरसीसी सडक़ निर्माण, गंगाजी हरि की पौड़ी को रात भर जगमग रखने के लिए हाई मास्क टॉवर लगवाया जा रहा है-रामेश्वर दयाल महेरे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोरोंजी