फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one crore rupees fraud with farmers in the name of fish farming in agra

आगरा: मछली पालन के नाम पर किसानों से एक करोड़ की ठगी, पीड़ितों ने लगाई रकम वापस कराने की गुहार

Tue, 14 Dec 2021 12:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Dec 2021 12:00 AM IST
सार

आगरा में 24 से अधिक किसानों से करीब एक करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इन किसानों से मछली पालन में रकम दोगुनी का झांसा देकर रुपये लिए थे। ठगी का पता चलने पर पीड़ितों ने पुलिस से गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
one crore rupees fraud with farmers in the name of fish farming in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में मछली पालन के नाम पर किसानों से एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई। 16 महीने में रकम दोगुनी करने का प्रलोभन देकर रकम जमा कराई गई थी। पीड़ित किसानों ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी निवासी हरिपाल सिंह के मुताबिक, किसानों से कुछ महीने पहले एजेंट ने संपर्क किया। बताया कि वह हरियाणा की मछली पालन करने वाली कंपनी का कर्मचारी है। हेड ऑफिस गुरुग्राम में है। प्रधानमंत्री की मछली पालन स्कीम के तहत किसानों को लाभ दिया जा रहा है। इसके लिए किसानों को जमीन देनी होगी। 
विज्ञापन

कंपनी के कर्मचारी आएंगे। जमीन पर तालाब खोदेंगे। पानी भरा जाएगा। इसके बाद मछली पालन किया जाएगा। एक कर्मचारी का खर्च भी कंपनी देगी। इसके लिए 11 लाख रुपये और 5.5 लाख की दो स्कीम के तहत निवेश करना होगा। 14 से 16 महीने में रकम दोगुनी वापस की जाएगी। हर महीने किस्त मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 से अधिक किसान हुए ठगी का शिकार 
इस पर सदर सहित अन्य इलाके के 24 से अधिक किसान फंस गए। उन्होंने निवेश कर दिया। एक करोड़ से अधिक कंपनी के एजेंट को दे दिए। किसानों की जमीन पर तालाब तैयार कर मछली पालन शुरू करा दिया गया। 

आरोप है कि किसी के खाते में दो महीने तो किसी के खाते में तीन महीने तक किस्त आईं। इसके बाद रकम आना बंद हो गई। कर्मचारी का भी वेतन बंद हो गया। कर्मचारी कॉल रिसीव नहीं करते। इस पर पीड़ितों ने सोमवार को एसएसपी आफिस पहुंचकर शिकायत की। पीड़ितों को पता चला है कि आरोपियों ने कई जगह इसी तरह से ठगी की है। उनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हैं।

प्रार्थनापत्र में इन पीड़ितों के नाम
एसएसपी ऑफिस में पीड़ित प्रार्थनापत्र लेकर आए थे। मगर, एसएसपी से समय निकलने की वजह से मुलाकात नहीं हो सकी। हालांकि उनका प्रार्थनापत्र ले लिया गया। उनको मंगलवार को बुलाया गया है। 

प्रार्थनापत्र में जल सिंह, सुनील, अजय कुमार, विष्णु स्वरूप, लोकेंद्र सिंह, श्यामवीर सिंह, मनोज कुमार त्यागी, प्रहलाद सिंह, चंद्रप्रकाश, सुरेंद्र चंद्र, नीरज, रमाकांत, सत्येंद्र, अनिल कुमार, राकेश कुमार,  नेत्रपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, कीर्तिराम, सुग्रीव सिंह, सुशील कुमार, रामनिवास, कृष्ण कुमार के नाम हैं। ज्यादातर पीड़ितों से 5.5 लाख रुपये की रकम ली गई है। इस तरह ये मामला एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed