फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One Covid Patient Death In Etah New 19 Positive Case Found

एटा: कोरोना संक्रमित अधेड़ की मौत, 19 नए पॉजिटव मरीज मिले

Sun, 15 Nov 2020 06:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 15 Nov 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
One Covid Patient Death In Etah New 19 Positive Case Found
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
एटा में कोरोना से संक्रमित एक अधेड़ की सैफई में मौत हो गई। वहीं 19 अन्य कोरोना पॉजिटिव आए। संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 2191 हो गई है। वहीं स्वस्थ मरीजों की संख्या बढ़कर 2025 हो गई है। पॉजीटिव मरीजों में एक सीएमओ कार्यालय का कर्मचारी और अस्थाई जेल के चार बंदी भी शामिल हैं।
विज्ञापन



शहर के कटरा मोहल्ला जैन वाली गली निवासी व्यक्ति चार नवंबर को हजारा नहर पर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली थी। उन्हें जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया। वहां आठ नवंबर को वह कोरोना पॉजिटिव आए। 13 नवंबर की रात को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही जिले में मौत का आंकड़ा बढ़कर 24 हो गया है। 
विज्ञापन



शनिवार को मोहल्ला शृंगार नगर निवासी एक बुजुर्ग, असरोली निवासी एक युवक, जलेसर ब्लाक कैंपस निवासी एक अधेड़ कोरोना पॉजिटिव आया। सकीट निवासी युवक, निधौलीकलां में महिला, शहर में महिला भी पॉजिटिव आई है। रविवार को भी जिले में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सीएमओ कार्यालय का कर्मचारी व अस्थाई जेल के चार बंदी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 19 कोरोना पॉजिटिव आए हैं।11 को होम आइसोलेट किया है। चार को बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है।  वहीं सैफई में एक अधेड़ की मौत हो गई है। वह भी कोरोना पॉजिटिव निकला था। डॉ अरविंद गर्ग, सीएमओ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed