फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One Black buck Dies in Akbar Tomb Agra

अकबर टूम में मरा मिला दुर्लभ प्रजाति का हिरन, लगातार घट रही संख्या

Mon, 28 Oct 2019 08:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 28 Oct 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
One Black buck Dies in Akbar Tomb Agra
अकबर टूम में मरा मिला काला हिरन - फोटो : अमर उजाला
अकबर टूम में दिवाली की रात दो काले हिरनों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें 10 वर्षीय एक काला हिरन मर गया। सोमवार सुबह स्मारक परिसर में वह लहूलुहान स्थिति में मिला था। उसके पेट में गहरा घाव था। पोस्टमार्टम के बाद प्रथम दृष्टया इसी वजह से उसकी मौत बताई जा रही है। बीते मंगलवार को भी एक काला हिरन मर गया था।
विज्ञापन


सिकंदरा स्थित अकबर टूम में सोमवार सुबह कर्मचारी जब अपनी ड्यूटी पर पहुंचे तो झाड़ियों में एक काला हिरन लहूलुहान दिखाई दिया। सूचना के बाद दोपहर लगभग डेढ़ बजे वन विभाग की टीम पहुंच गई।
विज्ञापन


हिरन का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें उसकी मौत का कारण प्रथम दृष्टया पेट में घाव होने से बताया जा रहा है। हिरन की मौत के कारण की विस्तृत जांच के लिए उसका विसरा सुरक्षित कर बरेली स्थित लैब भेज दिया गया है। पिछले सप्ताह भी स्मारक में एक हिरन मर गया था। तब उसकी मौत को प्राकृतिक बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अकबर टूम में हिरनों की संख्या धीरे-धीरे कम होती जा रही है। पिछले दो महीने में चार हिरन मर चुके हैं। इसी सप्ताह दो हिरन मर गए हैं। हालांकि रविवार रात स्मारक में दो हिरनों की मौत की चर्चा थी। अकबर टूम में अब 79 काले हिरन रह गए हैं।

सियार कर रहे घायल
क्षेत्रीय लोगों और स्मारक के कुछ कर्मचारियों का मानना है कि अकबर टूम के पिछले हिस्से में कुछ सियार अभी भी छुपे हैं। वह रात में किसी वक्त बाहर निकलते हैं और हिरनों को घायल कर जाते हैं। ऐसे कई मामले आ चुके हैं। लेकिन, वन विभाग इससे इनकार करता है। रविवार रात को भी काले हिरन को सियार द्वारा ही घायल करना बताया जा रहा है।

सफारी इटावा जाएंगे काले हिरन
अकबर टूम के काले हिरनों को इटावा स्थित लायन सफारी में शिफ्ट किया जाना है। सेंट्रल जू अथॉरिटी (सीजेडए) से इसकी अनुमति भी मिल गई है। बताया जा रहा है कि नवंबर में इटावा स्थित लायन सफारी में ले जाया जाएगा। बहुत से पर्यटक अकबर टूम में काले हिरन ही देखने आते हैं। वे यहां आकर इनके साथ फोटो भी खिंचवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed