{"_id":"68e82a093357b21d910a6ba7","slug":"one-arrested-for-possessing-a-pistol-companion-released-by-police-agra-news-c-25-1-agr1034-889016-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तमंचे रखने में एक गिरफ्तार, साथी को पुलिस ने छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तमंचे रखने में एक गिरफ्तार, साथी को पुलिस ने छोड़ा
विज्ञापन
- सवालों के घेरे में थाना एत्माउद्दाैला पुलिस की कार्रवाई, पीआरवी ने पकड़े थे दो युवक
माई सिटी रिपोर्टर
आगरा। थाना एत्माउद्दाैला पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़े गए एक युवक पर कार्रवाई की, साथी को छोड़ दिया। इस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। बाइक पर जा रहे दो युवकों को पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने घेरकर पकड़ा था।
आठ अक्तूबर को मेहताब बाग स्थित ग्यारह सीढ़ी पर पीआरवी 3077 तैनात थी। बाइक पर दो युवक आए। पुलिस ने शक होने पर उन्हें घेरकर पकड़ा। युवक से तमंचा मिला, एक कारतूस भी था। उसने अपना नाम समीर निवासी गढ़ी चांदनी बताया। वहीं बाइक शाकिर चला रहा था। दोनों को थाना एत्माउद्दाैला पुलिस के सुपुर्द किया गया था।
मामले में एसआई मोहित मलिक ने केस दर्ज किया। इसमें समीर को ही आरोपी बनाया। दूसरे युवक को छोड़ दिया गया। एसीपी छत्ता पियूष कांत राय ने बताया कि एक युवक से तमंचा मिला था। वह रंगबाजी में हथियार लेकर जा रहा था। दूसरा युवक बाइक पर साथ था। ऐसे में जिसके पास से तमंचा बरामद हुआ, उस पर ही कार्रवाई की गई। दूसरे को छोड़ दिया गया है।