फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One arrested for brandishing a pistol at an engagement ceremony

Agra News: सगाई समारोह में मारपीट कर लहराया तमंचा, एक गिरफ्तार

Thu, 11 Dec 2025 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
One arrested for brandishing a pistol at an engagement ceremony
आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र के एक शादीघर में स्कूटर सवार दो युवकों ने समारोह में मारपीट की। विरोध पर तमंचा लहराते हुए धमकाया। लोगों ने साहस कर एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दूसरा भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शाहगंज के सिद्ध साहनी नगर निवासी जगदीश फोंटी ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि सोमवार को उमंग शादी घर में उनके बेटे की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। परिजन और रिश्तेदार समारोह में व्यस्त थे। इसी दौरान खेरिया मोड़ निवासी पवन और सामिर स्कूटर पर सवार होकर आ गए। दोनों आते ही मारपीट करने लगे। विरोध किया तो गाली-गलौज देते हुए तमंचा निकल लिया। जान से मारने की धमकी दी। मौजूद लोगों ने आरोपी पवन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर उसके साथी की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed