{"_id":"6ace4f303b7cbe569d02e17e","slug":"one-and-half-year-old-child-was-crushed-to-death-by-speeding-car-in-agra-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: मां की उंगली छोड़ भागी डेढ़ साल की मासूम, सड़क पर कार ने राैंदा; बच्ची की माैत से मची चीखपुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: मां की उंगली छोड़ भागी डेढ़ साल की मासूम, सड़क पर कार ने राैंदा; बच्ची की माैत से मची चीखपुकार
Tue, 13 Oct 2026 09:03 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:03 PM IST
सार
मां के साथ बाजार आई डेढ़ वर्ष की मासूम की दर्दनाक हादसे में माैत हो गई। घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के कोतवाली थाना क्षेत्र के फव्वारा चौराहे के पास मां के साथ जा रही डेढ़ वर्षीय बालिका को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। परिजन बच्ची को इलाज के लिए ले अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया है।
घटना सोमवार की दोपहर तीन बजे के करीब की है। नई आबादी, कछपुरा के रहने वाले अभिमन्यू की पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटी नताशा फव्वारा बाजार आए थे। चौराहे के पास मासूम नताशा मां की उंगली छोड़ अचानक आगे जाने लगी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। कुछ दूर तक बच्ची घिसटती चली गई।
लोगों के चीखने पर चालक ने कार रोकी। लोगों की मदद से बच्ची को एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से पूरा परिवार शोक में है। मामले में एडीसीपी सिटी मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चालक मंटोला निवासी साजिद को गिरफ्तार किया गया है। कार सीज की गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पश किया गया है।