फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One and half crores salary will be recovered from three dismissed teachers in mainpuri

मैनपुरी: फर्जीवाड़े में बर्खास्त तीन शिक्षकों से होगी डेढ़ करोड़ वेतन की वसूली, कार्रवाई शुरू

Fri, 31 Jan 2020 04:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 Jan 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
One and half crores salary will be recovered from three dismissed teachers in mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
मैनपुरी जिले में बर्खास्त किए गए फर्जीवाड़े के आरोपी शिक्षकों से वेतन वसूला जाएगा। इसके लिए बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) के निर्देश पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लेखाधिकारी ने इन शिक्षका का वेतन रोकते हुए उन्हें वेतन के रूप में दी गई लगभग डेढ़ करोड़ की धनराशि वसूलने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

 
22 जनवरी को एसआईटी सूची में शामिल तीन फर्जी शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। सेवा समाप्ति के साथ ही बीएसए ने इन शिक्षकों से वेतन के रूप में दी गई धनराशि भी वापस लेने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को बीएसए का पत्र पहुंचने के बाद लेखाधिकारी अनिल शर्मा ने तीनों बर्खास्त शिक्षकों का वेतन रोकने की कार्रवाई करते हुए उन्हें वेतन के रूप में दी गई धनराशि का ब्योरा तैयार करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर पर अभी तक दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट 

इन तीनों फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध एफआईआर के लिए पिछले शनिवार को बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी करहल, घिरोर व जागीर ने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन सात दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 

कोर्ट जाने की तैयारी में हैं शिक्षक 

बेसिक शिक्षा विभाग से बर्खास्त इन तीन शिक्षकों ने भी मामले को लेकर हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर ली है। क्योंकि पूर्व में 74 शिक्षकों की बर्खास्तगी हुई थी। जिनके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई थी। 

रिकवरी के लिए भी निर्देश दिए गए थे, लेकिन कोर्ट से स्टे मिलने के कारण इनके खिलाफ एफआईआर नहीं हो सकी और न ही इनसे वेतन की रिकवरी। यह देखते हुए इन तीन शिक्षकों ने भी कोर्ट जाने की तैयारी कर ली है। 

बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को बर्खास्त हुए शिक्षकों के खिलाफ तहरीर संबंधित थानों में देने के साथ ही वेतन रोकने और रिकवरी के लिए लेखाधिकारी को लिखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed