{"_id":"6187dbe44b5a1c522a6a3141","slug":"one-and-a-half-lakh-rupees-cash-and-jewelery-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-agra-news-agr5138995108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये की नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये की नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन
शिकोहाबाद। कटरा मीरा में शनिवार रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लगभग डेढ़ लाख रुपये की नकदी और पांच लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। रविवार को घर लौटने पर पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने थाना पुलिस को सूचना दी।
कटरा मीरा निवासी संदीप श्रीवास्तव पुत्र स्व. ओमप्रकाश अपनी पत्नी और मां के साथ रहता है। वह फिरोजाबाद में मधुसूदन मारुति शोरूम पर सर्विस एडवाइजर है। उसकी पत्नी को शनिवार को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिवार के लोग मकान का ताला लगाकर रीना को एसआरएस हॉस्पिटल आगरा ले गए और भर्ती करा दिया। शनिवार को महिला को प्रसव हो गया।
इस दौरान परिवार के सभी लोग आगरा स्थित हॉस्पिटल में थे और मकान का ताला लगा था। देररात चोरों ने मकान का ताला तोड़ कर घर में प्रवेश कर लिया और कमरे में रखी अलमारी का तोड़कर डेढ़ लाख रुपये की नकदी और लगभग पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
रविवार सुबह संदीप घर लौटा तो मकान का ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह का कहना है कि मकान का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।