{"_id":"60ce2b578ebc3e2d6b74ef41","slug":"one-accused-arrested-in-shamshad-murder-case-mainpuri-news-agr4964844163","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमशाद हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमशाद हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव कुरारी निवासी शमशाद की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।
थान कुर्रा क्षेत्र के गांव कुरारी निवासी शमशाद उर्फ बंटू (27)का बुधवार रात को पत्नी साइना से किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। शोर शराबा सुनकर पड़ोस के रहने वाले देवेंद्र, प्रमोद, विकेश और शिवम ने यहां पहुंच कर उन्हें रोका। इस दौरान शमशाद का इन लोगों से विवाद हो गया। इन लोगों ने शमशाद की पिटाई कर दी थी।
कुछ देर बाद शमशाद की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाना बताया गया था। मामले में मृतक के भाई इमरान ने देवेंद्र, प्रमोद, विकेश और शिवम के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करायी थी । शनिवार को प्रभारी निरीक्षक रमाकर सिंह ने एक आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां से जेल भेजा गया है। पुलिस अब शेष आरोपियों की तलाश कर रही है।