फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One accused arrested for making illegal weapons, the partner ran away by dodging

अवैध शस्त्र बनाते एक आरोपी को किया गिरफ्तार, साथी चकमा देकर भागा

Wed, 02 Jun 2021 10:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested for making illegal weapons, the partner ran away by dodging
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गांव ब्योंति खुर्द स्थित जंगल में दबिश देकर एक युवक को अवैध शस्त्र बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी का एक साथी चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने मौके से कई बने और अधबने असलहा और उपकरण बरामद किए। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने बुधवार सुबह सूचना के आधार पर ब्योंति खुर्द स्थ्ति जंगल में छापा मारा। यहां जंगल में असलहा बना रहे आरोपी सौरभ उर्फ नवनीत को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक आरोपी नीलू उर्फ राजवीर निवासी ब्योंति खुर्द भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता कर सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि मौके से एक अवैध बंदूक, चार बने तमंचे, चार कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण आदि बरामद किए। सीओ ने कहा कि पुलिस जल्द ही भागे हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पुलिस कई दिनों बनाए हुए थी नजर
सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि तमंचा ब्योंति खुर्द निवासी युवकों से खरीदा है। इसके बाद से ही पुलिस ब्योंति खुर्द में नजर बनाए थी। बताया जा रहा है कि बनाए गए तमंचा कुरावली और आसपास के जनपद में भी नीलू सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed