फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On Utpanna Ekadashi, the five-point circumambulation of Shukra Kshetra will be held.

Agra News: उत्पन्ना एकादशी पर लगेगी शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा

Fri, 14 Nov 2025 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
On Utpanna Ekadashi, the five-point circumambulation of Shukra Kshetra will be held.
फोटो01सोरोंजी में पंचकोसी परिक्रमा की तैयारियों को लेकर बैठक करते ब्राह्मण कल्याण सभा पदाधिका
सोरोंजी। ब्राह्मण कल्याण सभा की बैठक रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में 15 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी पर होने वाली पंचकोसी परिक्रमा की तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

सभा के अध्यक्ष शरद पांडेय ने बताया कि परिक्रमा सुबह 7 बजे वराह मंदिर से प्रारंभ होगी। हरि की पौड़ी में गंगा स्नान करने के बाद क्षेत्राधीश भगवान वराह का अभिषेक के बाद परिक्रमा का आरंभ होगा। पंडित सुशील गौड़ ने बताया कि उत्पन्ना एकादशी का आगमन 15 नवंबर रात में 12:49 बजे हो रहा है जो 16 नवंबर को सुबह 2:37 बजे तक रहेगी। उदयातिथि में होने के कारण एकादशी 15 नवंबर को मानी जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु की पूजा विधिपूर्वक करने से सभी पापों का नाश होता है, इस दिन ब्रह्ममुहुर्त में उठकर स्नान करें। भगवान विष्णु को पीले वस्त्र व पीले फूल चढ़ाकर तुलसी के पत्ते अर्पित करें। भगवान विष्णु की आरती उतारकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। बैठक में हरिओम पचौरी, शिव वेंदेल, जयप्रकाश त्रिवेदी, योगेश उपाध्याय, धनदीप शर्मा, अनुपम मिश्र, चिराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed