फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On the Yamuna Expressway, a car collided with a truck after the driver fell asleep, killing a female student

Agra News: यमुना एक्सप्रेस वे पर चालक को नींद से कार ट्रक से टकराई, छात्रा की गई जान

Thu, 18 Dec 2025 02:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
On the Yamuna Expressway, a car collided with a truck after the driver fell asleep, killing a female student
आगरा। यमुना एक्सप्रेस वे के थाना खंदौली क्षेत्र में सोमवार रात को कार चालक को नींद आने से हादसा हो गया। कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार मुंबई निवासी 20 वर्षीय छात्रा भूमि सिंह की मौत हो गई। चार सहेलियां भी घायल हुईं। उनका इलाज चल रहा है। मंगलवार देर रात भूमि के परिजन आगरा पहुंचे। पोस्टमार्टम गृह पर बेटी का शव देखकर मां बेसुध हो गईं। पिता अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि चालक घायलों को बचाने के बजाय पहले वीडियो बनाता रहा। उसके और आनलाइन एप के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

भूमि के पिता ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के फैजाबाद क्षेत्र के निवासी हैं। 35 वर्ष से मुंबई में नौकरी कर रहे हैं। बेटी दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी। 13 दिसंबर को वह अपने साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली सहेलियों बिहार की रहने वाली पूजा पासवान, आरती, पूजा कुमारी और अर्चना के साथ आनलाइन एप से कैब बुक कर मथुरा, वृंदावन होते हुए आगरा ताजमहल घूमने निकली थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मथुरा से निकलने के बाद चालक को नींद आने लगी। उसको बार-बार झपकी लेता देख बेटी ने कार रोक आराम करने की सलाह दी। नहीं माना तो रुक कर चाय पीने को कहा पर वह नहीं माना। खंदौली के सोरई कट पर उसकी गलती से कार ट्रक से टकरा गई। दो बार पलटते हुए 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में भूमि और उसकी सहेलियां गंभीर घायल हो गईं। चालक ने मदद करने के बजाय कंपनी से इंश्योरेंस के लिए पहले उनके वीडियो बनाए। सीट बेल्ट न पहने होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने घायलों को कार से निकाल टोल के प्राथमिक उपचार केंद्र ले गए। इलाज नहीं मिला। इसके बाद सीएचसी और फिर एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। दो घंटे से अधिक घायल बेटी तड़पती रही। पिता ने बताया कि बेटी ने रात में कैब का किराया देने के लिए उनसे आनलाइन 2 हजार रुपये लिए थे। उन्होंने बेटी का शव मुंबई ले जाकर अंतिम संस्कार के बाद कंपनी और कैब चालक पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed