फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On the occasion of Utpanna Ekadashi, devotees performed the Panchkosi Parikrama of the Shukar region.

Agra News: उत्पन्ना एकादशी पर श्रद्धालुओं ने लगाई शूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा

Sat, 15 Nov 2025 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
On the occasion of Utpanna Ekadashi, devotees performed the Panchkosi Parikrama of the Shukar region.
फोटो25सोरोंजी में पंचकोसीय परिक्रमा लगाते श्रद्धालु। संवाद
सोरोंजी। उत्पन्ना एकादशी के अवसर पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह हरि की पौड़ी में गंगा स्नान कर श्रद्धालु क्षेत्राधीश वराह मंदिर पहुंचे। वराह भगवान की अभिषेक पूजा करने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगाजी में दुग्ध चढ़ाकर प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद ब्राह्मण कल्याण सभा एवं शूकर क्षेत्र समाज सेवा समिति के तत्वाधान में वराह घाट से प्रारंभ हुई पंचकोसी परिक्रमा में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।
विज्ञापन

परिक्रमा संयोजक शरद कुमार पांडेय ने बताया कि इस व्रत के पुण्य प्रताप से साधक को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी व्रत को विधि-विधान से करने पर व्यक्ति जन्म-मरण के चक्र से मुक्त होकर मोक्ष प्राप्त करता है। शास्त्रों में उल्लेख है कि इस व्रत से हजारों यज्ञों के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। एकादशी व्रत मनुष्य को पापों से मुक्ति देकर उसके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करता है। पौराणिक कथाओं में वर्णित है कि भगवान विष्णु के तेजोमय शरीर से एक दिव्य देवी अवतरित हुईं जिन्होंने मुर नामक असुर का वध किया। एकादशी तिथि पर उत्पन्न होने के कारण ही इस तिथि को उत्पन्ना एकादशी कहा गया।
विज्ञापन

पंचकोसी परिक्रमा में श्रद्धालु संकीर्तन कर प्रभु की भक्ति में मंत्र मुग्ध होकर आनंदित हुए। श्रद्धालुओं ने परंपरागत मार्ग से परिक्रमा करते हुए सूर्यकुंड, दूधेश्वर, साध्वी रत्नावली समाधि स्थल, बटुक भैरव मंदिर, जयदेवी पीठ, सीताराम मंदिर, ग्राम देवी मंदिर, तुलसीदास जन्मस्थान मंदिर, 84 घंटे वाली मां, बाछरू महाराज, सीता रसोई, करुआ देव महाराज, वनखंडेश्वर महादेव, भागीरथ गुफा, कपिल मुनि आश्रम, चैतन्य महाप्रभु की बैठक और काला गोरा भैरव बाबा मंदिर जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिक्रमा का समापन भगवान वराह मंदिर पर हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालु ओम जय गंगे, ओम जय वराह का संकीर्तन करते हुए भक्ति भाव से झूमते रहे। परिक्रमा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था की गई थी। सीता रसोई पर रामदर्शन महेरे, पूरन श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मौर्य, नीरज तिवारी ने प्रसाद भोज का वितरण किया। वहीं, प्रेम जी की बगीची पर गंगा वराह महासभा अध्यक्ष सुनील तिवारी, दीपक भारद्वाज, हरिप्रकाश बड़गैयां एवं सिग्नल वाले महाराज पर गिरीश पाठक, अशोक धमनावत, विजय तिवारी, अवधेश दीक्षित आदि ने प्रसाद भोज का वितरण किया। परिक्रमा में शरद कुमार पांडेय, प्रवीण कुमार द्विवेदी, मनोज शर्मा, शिवानंद उपाध्याय, विनोद दीक्षित, गोविंद गोपाल तिवारी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान वराह का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed