फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On the occasion of Mohini Ekadashi, Panchkoshiya circumambulation of Sukarkshetra was done.

Agra News: मोहिनी एकादशी के पर सूकरक्षेत्र की पंचकोसीय परिक्रमा लगाई

Mon, 01 May 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
On the occasion of Mohini Ekadashi, Panchkoshiya circumambulation of Sukarkshetra was done.
सोरोंजी। मोहिनी एकादशी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सोरों शूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। परिक्रमा का शुभारंभ ब्राह्मण कल्याण सभा द्वारा क्षेत्राधीश वराह मंदिर में भगवान वराह का पूजन कर व गंगा मैया की पूजा अर्चना कर किया गया।
विज्ञापन


परिक्राम में श्रद्धालु हाथों में केसरिया पताकाएं लिए व ललाट पर चंदन लगाए चलते रहे। श्रद्धालु मृदंग, शंख, ढोल, मंजीरा बजाते हुए भगवान वराह व गंगा मैया का गुणगान करते रहे। परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाली प्रमुख तीर्थ योग तीर्थ, सूर्यकुंड साकोटक तीर्थ, चंद्र कुंड, प्राचीन भागीरथ गुफा, सीता रसोई, करुआ देवता, सिंगल वाले महाराज, महाप्रभु बल्लभाचार्य की बैठक आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पूजन किया। भजन कीर्तन करते हुए श्रद्धालु गंगा मैया की जय जयकार करते रहे।
विज्ञापन


वराह मंदिर के सेवायत पं. नरेश त्रिगुणायत ने बताया कि मोहनी एकादशी को शूकर क्षेत्र सोरोंजी की पंचकोसी परिक्रमा व्रत रखने से सभी पापों का समूल नाश होता है। व्यक्ति को सुख शांति एवं व्यक्ति के जीवन में सदैव समृद्धि होती है। परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह धर्मप्रेमियों ने परिक्रमार्थियों को जलपान करा कर अपने को कृतार्थ किया। इस्कॉन कीर्तन मंडली ने भी परिक्रमा में सहभागिता कर हरे कृष्णा हरे राम नाम का संकीर्तन किया। विहिप, आरएसएस, पंचकोसी परिक्रमा सेवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी पंचकोसी परिक्रमा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान ब्राह्मण कल्याण सभा अध्यक्ष शरद पांडेय, नगर अध्यक्ष अतुल निर्भय, योगेश उपाध्याय, जयप्रकाश तिवारी, हरिओम पचौरी, सिद्धार्थ चौधरी, शशांक दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed