{"_id":"69b089b6aa87d85aec03cfaa","slug":"on-the-fourth-day-of-the-hunger-strike-people-protested-by-banging-plates-agra-news-c-364-1-sagr1046-126201-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अनशन का चौथा दिन, थालियां बजाकर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अनशन का चौथा दिन, थालियां बजाकर किया विरोध
Wed, 11 Mar 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
आगरा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पृथक राज्य का दर्जा दिलाने की मांग लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह एडवोकेट का आमरण अनशन मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने सरकार को जगाने के लिए थालियां बजाकर भी प्रदर्शन किया।
जनमंच ने घोषणा की है कि सरकार थाली की आवाज से नहीं जगी, तो आगामी समय में ढोल और नगाड़े बजाकर जगाया जाएगा। यह विरोध प्रदर्शन आनंदी भैरव दयालबाग स्थित केंद्रीय कार्यालय पर किया जाएगा। वहीं, अनशन पर बैठे चौधरी अजय सिंह का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। सोमवार को किए गए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। अनशन में चौधरी प्रीति सिंह, फूल सिंह, वीरेंद्र फौजदार, संजय सिंह, नरोत्तम सिंह, पवन गुप्ता, चौधरी विशाल सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।