फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On the charge of negligence, the block education officer fell on the charge

लापरवाही के आरोप में खंड शिक्षाधिकारी पर गिरी गाज

Thu, 26 Aug 2021 07:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
On the charge of negligence, the block education officer fell on the charge
कासगंज। काम के प्रति लापरवाही के आरोप में कासगंज विकासखंड के खंड शिक्षाधिकारी पर गाज गिरी है। डीएम के आदेश पर खंड शिक्षाधिकारी को बीएसए कार्यालय से संबंद्ध किया है। खंड शिक्षाधिकारी नगर क्षेत्र को कासगंज का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। नए खंड शिक्षाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

दो दिन पहले डीएम सीपी सिंह बेसिक शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कासगंज के खंड शिक्षाधिकारी के कार्य की प्रगति जानी। समीक्षा के दौरान पाया गया कि विकासखंड क्षेत्र में शासन के प्राथमिक बिंदु की योजनाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। खंड शिक्षाधिकारी राजेंद्र सिंह बोरा बैठक में अनुपस्थित थे। डीएम ने बीएसए से जानकारी ली और कहा कि लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई की जाए। डीएम के निर्देश पर बीएसए राजीव यादव ने खंड शिक्षाधिकारी कासगंज को हटाते हुए उन्हें बीएसए कार्यालय से संबद्ध कर लिया है। जबकि नगर क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारी सचिन कुमार को कासगंज विकासखंड का अतिरिक्त चार्ज सौंप दिया है। इधर खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह बोरा के मुताबिक वे अवकाश पर थे।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी कासगंज को हटाते हुए उन्हें बीएसए कार्यालय से संबद्ध कर लिया है। सचिन कुमार को कासगंज का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।- राजीव यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed