फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On July 4, 24 departments will plant 28.99 lakh saplings

चार जुलाई को 24 विभाग रोपेंगे 28.99 लाख पौधे

Fri, 02 Jul 2021 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
On July 4, 24 departments will plant 28.99 lakh saplings
मैनपुरी। साल दर साल घट रही हरियाली की भरपाई के लिए बारिश से ठीक पहले पौधरोपण किया जाता है। इस बार चार जुलाई को पौधरोपण किया जाएगा। एक साथ 24 विभाग एक ही दिन में 28.99 लाख पौधे रोपेंगे। 5.79 लाख पौधे बाद में शासन की ओर से निर्धारित तिथियों पर रोपे जाएंगे। इसके लिए सभी विभाग तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिले को इस वर्ष 34.79 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। इसे वन विभाग समेत कुल 24 विभागों को बांटा गया है। इसमें से 83 प्रतिशत पौधे चार जुलाई को वन महोत्सव अभियान के तहत एक ही दिन में रोपे जाएंगे। बाकी के 17 प्रतिशत पौधे बाद में शासन की ओर से निर्धारित तिथि पर बारिश शुरू होने के बाद रोपे जाएंगे।
विज्ञापन

चार जुलाई को होन वाले पौधरोपण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। इस दिन वन विभाग की ओर से 11 लाख छह हजार तीन सौ पौधे रोपे जाएंगे। दूसरे नंबर पर ग्राम्य विकास विभाग की ओर से नौ लाख 80 हजार सौ पौधे रोपें जाएंगे। इसके अलावा अन्य विभागों को भी लक्ष्य का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने तैयार किए 41 लाख पौधे
वैसे तो जिले में इस वर्ष 35 लाख के करीब पौधे रोपने का लक्ष्य है, लेकिन वन विभाग ने नर्सरी इससे अधिक तैयार की है। वर्तमान में वन विभाग की नर्सरी में विभिन्न प्रजातियों के 41 लाख पौधे उपलब्ध हैं। लक्ष्य से अतिरिक्त बचे हुए पौधे भी वन विभाग रोपेगा।
ये पौधे लगाए जाएंगे
वन विभाग की ओर से तैयार की गई नर्सरी में लगभग डेढ़ दर्जन प्रजातियों के पौधे तैयार किए गए हैं। इसमें विशेष रूप से पीपल, बरगद, पाकड़, नीम, आम, सहजन, आंवला, जामुन, आदि के पौधे प्रमुख रूप से रोपित किए जाएंगे।

वन महोत्सव के तहत चार जुुलाई को अभियान चलाकर सभी 24 विभाग 28.99 लाख पौधे रोपित करेंगे। वहीं बाद में शासन द्वारा निर्धारित तिथि पर भी 5.79 लाख पौधे रोपेगा। सभी विभागों को डिमांड के अनुसार पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।
अखिलेश पांडेय, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed