{"_id":"5d28a4ab8ebc3e6ccd34639c","slug":"on-first-day-only-ten-buses-run-at-mudia-mela-agra-news-agr395700521","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन मुड़िया मेले के लिए दौड़ीं केवल 10 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन मुड़िया मेले के लिए दौड़ीं केवल 10 बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेले के पहले दिन परिक्रमार्थियों की भीड़ कम रही। रोडवेज ने भी केवल 10 बसें ही पहले दिन दौड़ाई हैं। जबकि डग्गामार वाहनों की लाइन लगी रही। बस न मिलने के कारण लोगों ने डग्गामार वाहनों से गोवर्धन तक का सफर किया।
देवशयनी एकादशी से मुड़िया मेला शुरू हो गया है लेकिन रोडवेज की सभी बसें अभी पहुंच नहीं पाई हैं। जो बसें हैं भी वह खड़ी रही। इक्का-दुक्का बसें दौड़ाकर रोडवेज ने केवल कोरम ही पूरा किया। रोडवेज के एआरएम विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि एकादशी पर परिक्रमार्थियों की भीड़ कम होने के कारण बसें खड़ी रही। इतना जरूर है कि इक्का-दुक्का बसें जरूर गोवर्धन के लिए दौड़ाई गईं।
सात मंडलों की रोडवेज बसें आज पहुंचेंगी मथुरा
मथुरा। मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, इटावा, गाजियाबाद, आगरा और अलीगढ़ परिक्षेत्र से रोडवेज की बसें शनिवार को दोपहर तक मथुरा पहुंच जाएंगी। यह बसें गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेले में दौड़ाई जाएंगी। शनिवार से गोवर्धन का मुड़िया पूर्णिमा मेला अपने शबाब पर होगा। मतलब परिक्रमार्थियों की भीड़ में इजाफा हो जाएगा।