{"_id":"61a70aa89260087cdb5dcf15","slug":"omicron-alert-in-agra-agra-news-agr5163916163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन अलर्ट : 56 देशों के यात्रियों की होगी पासपोर्ट ट्रैकिंग, स्पॉट सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन अलर्ट : 56 देशों के यात्रियों की होगी पासपोर्ट ट्रैकिंग, स्पॉट सैंपलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को ताजनगरी में अलर्ट जारी कर दिया है। यूरोप के सभी 45 देशों और दक्षिण अफ्रीका सहित 56 देशों के यात्रियों की पासपोर्ट से ट्रैकिंग होगी। घर जाकर उनकी सैंपलिंग की जाएगी। पॉजिटिव मिलने पर सैंपल जीनोम सिक्वैसिंग के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे। एसएन व जिला अस्पताल को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड फैसिलिटी सेंटर घोषित किया है।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि आगरा में अभी तक ओमिक्रॉन का कोई केस सामने नहीं आया है। नए वैरिएंट से प्रभावित देशों के यात्रियों की निगरानी शुरू हो गई है। ताजमहल, आगरा किला, आईएसबीटी बस स्टैंड, कैंट रेलवे स्टेशन, खेरिया एयरपोर्ट पर स्पॉट सैंपलिंग होगी। प्रवासी भारतीय की पासपोर्ट ट्रैकिंग की जाएगी। एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सूची प्राप्त हो रही है। साथ ही होटलों में जाकर भी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के टेस्ट किए जा रहे हैं।
एसएन में आईसोलेशन सेंटर
अंतरराष्ट्रीय यात्री जिनमें कोरोना वायरस की पुष्टि होगी उनके लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। संख्या बढ़ने पर जिला अस्पताल में बेड की व्यवस्था की गई है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की आगमन के सात दिन तक रोज फोन पर उनके स्वास्थ्य की निगरानी होगी।
विज्ञापन
नहीं आता बुखार इसलिए है खतरनाक
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना का नए वैरिएंट इसलिए खतरनाक है क्योंकि संक्रमित मरीज में लक्षण दिखाई नहीं देते। बुखार नहीं आता। गले में खराश तक नहीं होती। थर्मल स्क्रीनिंग में संक्रमण में पकड़ में नहीं आता। ये सीधा फेफड़ों को संक्रमित करता है। बिना लक्षण के कारण संक्रमित व्यक्ति बाहर जाने पर अन्य लोगों को संक्रमित कर सकता है।
इन देशों के यात्रियों की निगरानी
- यूके सहित यूरोप के सभी 45 देश
- साउथ अफ्रीका
- ब्राजील
- बांग्लादेश
- बोत्सवाना
- चीन
- मॉरीशस
- न्यूजीलैंड
- जिम्बाब्वे
- सिंगापुर
- हांगकांग
- इस्राइल
ऐसे करें बचाव
- घर से बाहर मास्क जरूर लगाए रखें।
- सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की दूरी रखें।
- जिन्होंने टीका नहीं लगवा वह टीका लगवाएं।
- अंतरराष्ट्रीय यात्रा की है तो जांच जरूर कराएं।
- संदिग्ध रोगी की सूचना कमांड सेंटर को दें।
(जैसा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया)