फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   oly waqalatnama will not sumbit

अब सादा वकालतनामा का नहीं होगा प्रयोग

Mon, 17 Feb 2020 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
oly waqalatnama will not sumbit
मैनपुरी। दीवानी अदालतों में अब वकील सादा वकालतनामा का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। कार्यकारिणी सदस्यों की समिति जांच करके जुर्माना लगाएगी। तीन बार से अधिक सादा वकालतनामा का प्रयोग मिलने पर बार एसोसिएशन द्वारा पंजीकरण निरस्त कराने को बार काउंसिल को लिखा जाएगा। यह निर्णय मैनपुरी बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

मैनपुरी बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष अजय कृष्ण पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को एसोसिएशन के सभाकक्ष में हुई। बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए गए। सचिव ब्रजेंद्र सिंह यादव ने बताया सादा वकालतनामा का वकील प्रयोग नहीं करेंगे। कार्यकारिणी सदस्यों की एक समिति रोजाना अदालतों में वकालतनामे चेक करेगी। पहली बार पड़े जाने पर 100 रुपया, दूसरी बार 200 रुपया और तीसरी बार में 500 रुपया जुर्माना लगाया जाएगा। उसका पंजीकरण निरस्त कराने केे लिए बार काउंसिल को लिखा जाएगा। सादा वकालतनामा बेचने वाले स्टांप बैंडर पर 500 रुपया जुर्माना लगाकर डीएम को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। शपथ आयुक्त बिना वकालतनामा और सादा वकालतनामा वाली जमानत और दावे को सत्यापित नहीं करेगा। अगर ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष, सचिव पद पर 24 को होगा मतदान
मैनपुरी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष और सचिव पद के लिए 24 फरवरी को मतदान होगा। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। वरिष्ठ जन समिति के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार दीक्षित और पूरन सिंह शाक्य चुनाव मैदान में हैं। सचिव पद के लिए माधवेंद्र सिंह यादव, रामपाल सिंह यादव, महेंद्र प्रताप के लिए मतदान होगा। 24 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक एसोसिएशन के सभागार में मतदान की प्रक्रिया होगी। कार्यकारिणी में राजेश बाबू वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश सिंह उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार, सह सचिव प्रशासन उपदेश कुमार, सह सचिव पुस्तकालय अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष प्रभाकर दुबे, वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी हरीओम शाक्य, सुल्तान सिंह, सतेंद्र सिंह, रमेशबाबू, लेखेंद्र सिंह, अशोक बाबू, राकेश, कृष्णकांत यादव, कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी आशीष कुमार सक्सैना, सौरभ पांडेय, मनोज कुमार का चुना जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed