{"_id":"596f6d524f1c1b724e8b47bd","slug":"oldman-taken-in-custody-for-following-woman-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध बोला 'जे हमाई जोरु...', महिला ने पुलिस के सामने किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध बोला 'जे हमाई जोरु...', महिला ने पुलिस के सामने किया इनकार
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
Updated Wed, 19 Jul 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग आदमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को एक महिला का पीछा कर रहे वृद्ध को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई। वहां वृद्ध उम्र से आधी महिला को अपनी पत्नी बताते हुए कोर्ट मैरिज का दावा कर रहा है। वहीं पुलिस दोनों से बातचीत कर मामले के निस्तारण का प्रयास कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 80 वर्षीय वृद्ध ने पत्नी की मौत के बाद करीब छह वर्ष पूर्व उम्र से आधी थाना भोगांव क्षेत्र निवासी महिला से कोर्ट मैरिज कर ली थी। बताते हैं कि महिला पहले से ही शादीशुदा थी मगर इस बात की जानकारी वृद्ध को नहीं थी।
इस बीच महिला ने वृद्ध की संपत्ति व रुपये ऐंठना शुरू कर दिया। कुछ समय बीतने के बाद वृद्ध को चक्कर कटवाने लगी। उसे जमीन बेचने का भी दबाव बनाया जाने लगा।
विज्ञापन
बुधवार को जब महिला कलक्ट्रेट पहुंची तो वृद्ध भी पीछा करते हुए पहुंच गया। इसकी शिकायत महिला द्वारा कंट्रोल रूम पर दी गई तो महिला थाना पुलिस दोनों को थाने ले गई। वहां वृद्ध ने महिला को पत्नी बताते हुए कोर्ट मैरिज करने की बात कही।
महिला का कहना है कि वह जहां भी जाती है। वृद्ध पीछा करता है, उसकी कोई शादी नहीं हुई है। बहरहाल मामला अब थाने में है और पुलिस सच्चाई जानने के लिए दोनों से पूछताछ कर रही है।