फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   oldman suicide sick disturbed

Agra News: बीमारी के कारण वृद्ध ने हजारा नहर में लगाई छलांग, मौत

Mon, 27 Mar 2023 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
oldman suicide sick disturbed
कासगंज। क्षेत्र के ग्राम ततारपुर कालोनी के निकट हजारा नहर में एक वृद्ध ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बीमारी से परेशान था। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकला गया। सोमवार की दोपहर आत्महत्या लालाराम (65) निवासी नगला केवल एटा ने की। वह बीमारी से परेशान था। वह अपनी पुत्री प्रिया के पास संजय नगर छर्रा में रह रहा था। सोमवार को वह दवा लेने के बहाने कासगंज आया हुआ था। दोपहर को उसने हजारा नहर पर पुल पर पहुंच गया। उसने अचानक पुल की रैलिंग पर चढ़कर छलांग लगा दी। लोगों ने उसे छलांग लगाते देखा तो जानकारी पुलिस को दी। वहीं वहां मौजूद गोताखोर राजेंद्र उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आस-पास बढ़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने उसे टीबी व अन्य बीमारी से पीड़ित बताया है। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

आधार कार्ड से हुई शिनाख्त
नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाले वृद्ध लालाराम की शिनाख्त उसके पास मौजूद आधार कार्ड से हुई। उसी के आधार पर लिखे पते पर परिजनों को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed