{"_id":"670848a51afeb3f4ba0595f4","slug":"old-woman-dies-due-to-bike-collision-kasganj-news-c-175-1-agr1054-122201-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत
Fri, 11 Oct 2024 03:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। एटा के मिरहची में सड़क पार कर रही वृद्धा को अनियंत्रित बाइक सवार ने बुधवार की रात टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घायल वृद्धा को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एटा के मिरहची की निवासी मुन्नी देवी (65) पत्नी सुनहरी लाल बुधवार की रात बाजार से सब्जी लेने गई थी। मृतक के पुत्र महेंद्र ने बताया कि बाजार से लौटते समय पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह गंभीर घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें जिला अस्पताल मामों लेकर पहुंचे । जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत की जानकारी परिजन ने मिरहची थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।