फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old pension should be restored, eighth pay should be implemented

Agra News: पुरानी पेंशन हो बहाल, आठवां वेतन किया जाए लागू

Thu, 16 Jan 2025 01:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 16 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Old pension should be restored, eighth pay should be implemented
कासगंज। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम एवं बैठक अधिशासी अभियंता कार्यालय पीएलजीसी कॉलोनी में आयोजित की। इसमें पुरानी पेंशन बहाली एवं आठवेें वेतन आयोग को लागू करने की मांग की गई। कर्मियों ने एक रहो सेफ रहो का नारा दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अथिति दिनेश गौड़ ने कहा कि कभी समय था जब सरकारी नौकरी को बुढ़ापे में सुखद जीवन यापन की गारंटी माना जाता था। सरकारी नौकरी से व्यक्ति अपने और अपने परिवार के भविष्य के प्रति भी आश्वस्त रहता था परंतु अब समय बदल गया है। वर्ष 2005 के बाद नियुक्त होने वाले सरकारी कर्मचारी को पेंशन के नाम पर ठगा जा रहा है। कर्मचारी सरकार से आस लगाए बैठे हैं कि सरकार पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए कोई सकारात्मक कदम उठाएगी। डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के अध्यक्ष जावेद ख़ान ने कहा कि देश के संविधान में समानता को अधिकार के रूप में रखा गया है। जिस देश का लोकतंत्र एक मिसाल है उसी देश का तंत्र लोगों को अपने ढंग से चला रहा है। एक व्यक्ति मात्र एक दिन भी विधायक बन जाए तो वह पूरी ज़िंदगी पेंशन का हकदार बन जाता है और एक कर्मचारी को 30 साल की सेवा के बाद भी पेंशन नहीं मिलती। जिस पेंशन को बुढ़ापे की लाठी कहा जाता था वह लाठी अब टूट चुकी है। जिला मंत्री रमेश चंद्र ने कहा कि सरकार शीघ्र आठवें वेतन आयोग का गठन कर इसे लागू किया जाए। एक व दो मार्च को प्रयागराज कुंभ में केंद्रीय नेतृत्व की बैठक होगी। इसमें आंदोलन की रणनीति बनेगी। इस दौरान इंजीनियर हरेंद्र सिंह, इंजीनियर नरेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट सुशील कुमार, इंजीनियर भगत सिंह, ओमवीर सिंह, अरविंद कुमार, जुगेंद्र सिंह, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed