{"_id":"675527ad3f4313f5b207c0f8","slug":"old-man-who-came-to-collect-interest-murdered-police-arrested-the-accused-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ब्याज वसलूने के लिए आए वृद्ध की हत्या, ऐसे हाल में मिली लाश...पुलिस ने आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ब्याज वसलूने के लिए आए वृद्ध की हत्या, ऐसे हाल में मिली लाश...पुलिस ने आरोपी दबोचा
Sun, 08 Dec 2024 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:29 AM IST
सार
आगरा के बरहन में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। वो यहां पर ब्याज की रकम वसूलने के लिए आए थे। पुलिस ने कातिल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा के बरहन में ब्याज वसूलने मुरैना, मध्य प्रदेश से बरहन के गांव कटका आए वृद्ध राम प्रेमी (70) की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
गांव खरका थाना देवगढ़, मुरैना निवासी राम प्रेमी सिंह खेती के साथ ब्याज पर रुपये देते थे। बरहन के गांव कटका में उनकी ननिहाल है। यहां भी उन्होंने लोगों को ब्याज पर रुपये दे रखा था। वह एक दिसंबर को वह ममेरे भाई रामवीर के घर आए थे। यहीं उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने विजय सिंह उर्फ मिंटू, अजय, राहुल, सुनीता उर्फ छोटी पत्नी बृजेश पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि एक आरोपी तेजवीर अभी फरार है।
पुलिस के मुताबिक राम प्रेमी की हत्या साड़ी से गला घोंटकर की गई थी। शव को प्लास्टिक के तिरपाल में रखकर मकान में दफन कर दिया गया था। इसके बाद दो दिसंबर की रात आरोपियों ने शव को कमरे से निकालकर एक बोरे में रख कर खेत में दफन कर दिया था। पुलिस ने तिरपाल, फावड़ा, चादर, बोरी और साड़ी का पल्ला बरामद किया है।