{"_id":"67338c2d32672a0f070b108d","slug":"old-man-suffering-from-stomach-infection-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-127034-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पेट में संक्रमण से पीड़ित वृद्ध ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पेट में संक्रमण से पीड़ित वृद्ध ने तोड़ा दम
Tue, 12 Nov 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 12 Nov 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते डॉक्टर।
मैनपुरी। जिले में बीमारियों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल में मंगलवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। यहां भर्ती पेट में संक्रमण से पीड़ित एक मरीज ने दम तोड़ दिया। वहीं सांस लेने में दिक्कत के चलते सात मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से पेट में संक्रमण के मरीज बढ़े हैं। पेट में संक्रमण के साथ लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1320 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 28 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए। इनमें पेट में संक्रमण, बुखार आर सांस के मरीजों की संख्या अधिक रही।
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला दीपा निवासी बजीर सिंह (62) को पिछले कुछ दिनों से पेट में संक्रमण की दिक्कत थी। परिजन ने सोमवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि बजीर सिंह को गंभीर हालत में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें हर संभव उपचार दिया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।