फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man suffering from asthma died

Agra News: अस्थमा से पीड़ित वृद्ध ने तोड़ा दम

Tue, 25 Apr 2023 12:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
old man suffering from asthma died
मैनपुरी। जिले में अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अस्थमा से पीड़ित एक और मरीज की मौत हो गई। वहीं सात मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए। सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 822 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। ओपीडी में सर्दी, जुकाम, बुखार, डायरिया और अस्थमा के मरीजों की भीड़ देखी गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव महुअन निवासी 70 वर्षीय श्रीचंद्र को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगडने पर परिजन सोमवार को उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर जब तक उनका उपचार शुरू कर पाते उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सोमवार को अस्थमा से पीड़ित सात मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए। यहां से दो मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि मरीज को गंभीर हालत में लाया गया था। ईएमओ डॉ. आदर्श सेंगर ने उन्हें परिजन द्वारा लागए गए वाहन में ही जाकर देखा। इसके बाद भर्ती कराने के लिए कहा जब तक परिजन उसे भर्ती कराते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed